साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। जिला के विभिन्न चर्चों में रविवार को खजूर का इतवार यानी पाम संडे मनाया जाएगा। मौके पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा होगी। प्रार्थना सभा से पहले ईसाई समुदाय के लोग खजूर की डालियों के साथ चर्च परिसर का भ्रमण करेंगे। ईसाईयों के पवित्र ग्रंथ बाइबल के अनुसार प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में प्रवेश करने के अवसर को विजय प्रवेश कहा जाता है। इस समय यीशु लोगों के बीच स्वर्ग के राज्य का प्रचार कर रहे थे और लोगों को चंगा कर रहे थे। यही दौर था जब यरूशलेम और आसपास के कई देशों में लोग अपने मुक्तिदाता का इंतजार कर रहे थे। यहुदियों के फसह का पर्व निकट था। मौके पर प्रभु यीशु मसीह ने यरूशलेम नगर में प्रवेश करने का निर्णय लिया। जब वे यरूशलेम के निकट पहुंचे तो उत्साही भीड़ ने अपने कपड़े और खजूर के पेड़ों की डालियों को सड़क पर बिछा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.