जहानाबाद, मार्च 12 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी स्थित सूर्य मंदिर में गुरुवार को एक प्रेमी युगल की शादी सामाजिक पहल पर करा दी गई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करपी के आनंद बाग मोहल्ला निवासी विवेक कुमार उर्फ इंडियन का प्रेम प्रसंग निकटवर्ती रामकिशुन बीघा गांव निवासी ज्योति कुमारी के साथ कई महीनों से चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से छुप-छुप कर मिलते थे। बताया जाता है कि गुरुवार को ज्योति कुमारी के परिवार के लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे, जिससे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान विवेक कुमार उसके घर पहुंच गया। कुछ ही देर बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा होने लगा। स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.