गोपालगंज, फरवरी 25 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी तिवारी टोला गांव में बुधवार को एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक गांव के सूरज बीन का18 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के भीतर फंदे से लटक रहे शव को बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम आलोक कुमार खाना खाने के बाद गांव में ही स्थित एक नवनिर्मित घर में सोने चला गया था। बुधवार की सुबह जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे में प्रवेश करने पर आलोक का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.