खजूरमई ओवरब्रिज पर कार की टक्कर में तीन घायल
हरदोई, जून 5 -- हरदोई। खजूरमई ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरदोई की ओर जा रही एक डीसीएम से पीछे चल रही कार टकरा गई। इससे वाहन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें ख़लील, छोटू पाल और मुन्नी निवासी ग्राम जयराजपुर थाना टड़ियावां घायल हो गए। एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष बघौली बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- घायल ई रिक्शा चालक ने भी उपचार के दौरान तोड़ दम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.