किशनगंज, दिसम्बर 12 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता । टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के हवाकोल पंचायत अंतर्गत खजूरबाड़ी गांव के वार्ड नंबर 11 में बीते दिनों आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गये थे। शुक्रवार को एआइएमआइएम विधायक तौसीफ आलम ने खजूरबाड़ी गांव पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि का चेक तीनों परिवारों को सौंपा। प्रत्येक अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता के रुप में 12-12 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है। साथ ही प्लास्टिक शीट भी दिया गया। मौके पर रफीक आलम, मुस्ताक समसी, इंजीनियर शमीम अख्तर, नौशाद आलम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.