रांची, मई 24 -- खूंटी, संवाददाता। तोरपा प्रखंड के खजूरदाग मनमनी गांव में रविवार को सरना धर्म सोतोः समिति का 13वां शाखा स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत केंदुआ मुंडा, जयपाल मुंडा एवं टेपइ कच्छप की अगुवाई में सरना स्थल पर भगवान सिङबोंगा की पूजा-अर्चना के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सभा को संबोधित करते हुए धर्मगुरु लुथड़ु मुंडा ने कहा कि सिङबोंगा की स्तुति से मनुष्य के भीतर भक्ति और श्रद्धा की भावना बढ़ती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि लोभ, लालच और अहंकार जैसी बुराइयों से दूर रहकर धर्म के मार्ग पर चलने से जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आती है।

धर्म और संस्कृति का संदेश उन्होंने कहा कि सरना धर्म प्रकृति, ज...