शाहजहांपुर, मार्च 1 -- परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह की जन्मस्थली कलान में मार्च में 110 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले शनिवार को राजपूत रेजीमेंट के हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग कर हेलीपेड की क्षमता परखी गई। दोपहर करीब 11:30 बजे हुई ट्रायल के दौरान रनवे की स्थिति, वायु दबाव, ऊंचाई संबंधी मापदंड और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। सेना के अधिकारियों के अनुसार 13 या 14 मार्च को राजपूत रेजीमेंट के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में 110 मीटर का तिरंगा फहराया जाएगा। ट्रायल के दौरान एंबुलेंस टीम समय पर नहीं पहुंची, जिस पर सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। सेना ने आपातकालीन व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया। मौके पर कैप्टन ब्रिगेडियर माइकल ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.