जहानाबाद, फरवरी 3 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खजूरी गांव में मंगलवार को एकल अभियान संस्कार शिक्षा के द्वारा आयोजित एकल श्री हरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संच स्तरीय प्रतियोगिता में काफी संख्या में उपस्थित महिला श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। अंचल अभियान प्रमुख धनंजय कुमार ने बताया कि इस आयोजन में पंचमुखी शिक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अंचल व्यास निर्मला देवी एवं ब्यूटी कुमारी के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। विजेता लोगों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। इस आयोजन में 9 टोली ने भाग लिया। इस मौंके पर संच प्रशिक्षक चितरंजन कुमार, खजूरी ठाकुरवाड़ी के पुजारी नागेंद्र पाठक तथा कामेश्वर सिंह समेत अन्य गण्य मान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.