खजुरी में खेतों पर झूलती हाईटेंशन लाइन बनी खतरा, किसान परेशान
उरई, मई 26 -- जालौन। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम खजुरी के पास खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन किसानों के लिए जान का खतरा बन गई है। तार ढीले होकर पांच-छह फीट की ऊंचाई तक झूल रहे हैं। इससे खेतों में काम करना और ट्रैक्टर समेत कृषि यंत्र ले जाना जोखिम भरा हो गया है।प्रधान कमलेश कुमार समेत किसान लालाराम, लाखन सिंह, शहीद खान, कुक्कू राजा ने बिजली निगम को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में बताया कि खजुरी से वीरपुरा की ओर गई हाईटेंशन लाइन के तार खेतों के ऊपर बेहद नीचे आ गए हैं। हल्की सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- हनवारा बाजार में जर्जर बिजली तार बदलने का काम शुरू बारिश शुरू होने पर खतरा और बढ़ जाएगा। किसानों का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने निगम से तत्काल टीम भेजकर तार ऊंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.