मधुबनी, मार्च 28 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड की बरसाम पंचायत के खजुरी गांव वार्ड आठ में शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे लगी आग में उपेंद्र चौधरी का आवासीय सह मवेशी घर जल गया। इस अगलगी में दो लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई। आग में अनाज, कपड़ा, बरतन, फर्नीचर, जेवरात, नगद 10 हजार रुपये सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं गृहस्वामी की पत्नी ममता देवी ने बताया कि देर रात लगी आग के कारण सामान बचाया नहीं जा सका। सभी सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग मवेशी घर में जल रहे अलाव या घर के अंदर के बिजली तार की शार्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से चापाकल की पानी के सहारे आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जिस जगह आग लगी वहां सघन घर नहीं है। इस कारण अन्य लोगों का घर आग की चपेट में नहीं आया। मधेपुर के बीडीओ सह प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.