रामपुर, मार्च 12 -- खजुरिया क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी ठाकुरदास लकड़ी की ठेकेदारी करते हैं। उनका सबसे छोटा बेटा रात में घर से बाहर गया था। उनकी पत्नी को चिंता हुई, तो उन्होंने बेटे को फोन कर दिया। थोड़ी देर बाद बेटा घर आया और फोन करने की बात पर पिता से झगड़ा करने लगा। उसने पिता की पिटाई की और उन्हें किसी धारदार चीज से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार एवं मेडिकल परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई,रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.