खजुरिया में तीन वर्षीय मासूम में जापानी बुखार की पुष्टि
रामपुर, सितम्बर 2 -- रामपुर में खजुरिया थाना क्षेत्र के खजुरिया कलां गांव में तीन वर्षीय बच्चे में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। बच्चे का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद रामपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बच्चे के माता-पिता व भाई-बहनों समेत परिवार के आठ सदस्यों के ब्लड सैंपल लिए। संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की टीम ने घर को सैनिटाइज कराया। गांव में जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग भी शुरू कराई गई है। खजुरिया कलां निवासी ट्रक चालक नाहिद खां के तीन वर्षीय बेटे अबुजर को करीब एक सप्ताह से तेज बुखार था। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.