रामपुर, मार्च 27 -- अभियान के तहत साइबर सेल और खजुरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए 9 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई गई है। इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि जब पीड़ितों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए विभाग को धन्यवाद दिया। बरामद फोनों में ओप्पो, वीवो, रियलमी और टेक्नो जैसे ब्रांड्स के हैंडसेट शामिल हैं। मोबाइल पाने वालों में गांव हजरतपुर निवासी जगजीत सिंह, गांव अहरो के धर्मेंद्र व राजिद, बरेली जनपद के शाही निवासी इमरान, चैनपुर के वाहिद, सिसौना के ओमप्रकाश, बमनपुरा के गुलशाद, ग्राम मलकी के गुरमख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.