रामपुर, फरवरी 16 -- बिलासपुर। एक व्यक्ति की मारपीट के दौरान आंख फोड़ दिए जाने के मामले में पुलिस ने दो के नामजद समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव रवाना लाला उर्फ विशनपुरी निवासी बलजीत सिंह द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा कि वह बीते रविवार को गांव में ही काम वाली महिला को बुलाने जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही प्रेमजीत सिंह अपने पुत्र युवराज सिंह और दो साथियों के उसे रास्ते रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने उस पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने आंख पर मुक्का मारा, जिससे उनकी आंख फूट गई। जिस वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। बाद में प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इस पर थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि घायल की तह...