रामपुर, मार्च 28 -- खजुरिया पुलिस ने नाले में डूब रही एक चार वर्षीय बच्ची को बचाकर उसे मौके पर ही सीपीआर देकर नई जिंदगी दी। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष पंकज पंत पुलिस टीम के साथ ग्राम अहरो में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने पहुंचे थे। टीम द्वारा ग्रामीणों और महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जा रहा था। जागरूकता कार्यक्रम के बाद जब टीम गांव में चौपाल के लिए आगे बढ़ रही थी, तभी रास्ते में सफाई कार्य हेतु खुले एक नाले के पास खेल रही 4 वर्षीय मासूम जायरा पुत्री तस्लीम अचानक गहरे पानी में गिर गई। बच्ची को डूबता देख मौके पर मौजूद मिशन शक्ति टीम ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाई और नाले में कूदकर बच्ची को बाहर निकाला। पानी में डूबने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.