रामपुर, सितम्बर 29 -- एसपी अनिल कुमार सिंह ने खजुरिया थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अब उन्हें एसओजी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि,अजीमनगर थाने से मनोज कुमार पांडे को खजुरिया थाना प्रभारी बनाया है। इसके अलावा निरीक्षक नीरज कुमार को पुलिस लाइन से पीआरओ, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध सैफनी, निरीक्षक कृष्ण कुमार को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना स्वार भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना मिलक खानम, उपनिरीक्षक अमित कुमार को पुलिस लाइन से थाना स्वार, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह को पुलिस लाइन से साइबर थाना, उपनिरीक्षक विशन कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से थाना भोट, उपनिरीक्षक महेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना टांडा, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन...