बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के खजुरा पैक्स में शुक्रवार को सदस्यता सह जागरूकता अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में किसान इसमें शामिल हुए। किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं, पैक्स सदस्यता, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, अधिप्राप्ति, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, कॉमन सर्विस सेंटर, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र योजना, पीवीसीएस में सदस्यता आदि के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा कर जानकारी दी गयी। बीसीओ राजीव रंजन तिवारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता व्यवस्था से जोड़ना, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पैक्स के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिलाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.