आगरा, अक्टूबर 11 -- त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ी सं. 01829/01830 खजुराहो-रुंधी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन खजुराहो से रुंधी के लिए 15 अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को और रुंधी से खजुराहो के लिए 16 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन खजुराहो से शाम 5 बजे चलकर रात 2.25 बजे आगरा कैंट और सुबह 06:00 बजे रुंधी पहुंचेगी। ट्रेन रुंधी से शाम 6.45 बजे चलकर रात 8.35 बजे आगरा कैंट और सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी। ट्रेन में 5 स्लीपर, 12 जनरल, 1 एसी थ्री टियर कोच लगे होंगे। यह भी पढ़ें- बांūद्रा टर्मिनस- गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- खड़की-निजामुद्दीन के बीच त्योहार स्पेशल शुरू

हिंदी...