आगरा, अगस्त 26 -- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं. स्टेशन के प्लेटफार्म नं.-1 पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण का काम चल रहा है। काम के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन व शॉर्ट टर्मिनेशन की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया स्टेशन तक ही जाएगी। उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक दतिया स्टेशन से चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर से चलेगी। नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर स्टेशन तक ही जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...