जौनपुर, मार्च 13 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के खजुरहट, जुड़ऊपुर, परसूपुर आदि सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण हो गया है। सड़कों, चकमार्गों पर कब्जे से आवागमन बाधित हो रहा है। आए दिन विवाद की स्थिति पैदा होती रहती है। शिकायतों के बाद भी तहसील प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जौनपुर-रायबरेली हाईवे से जुड़ा खजुरहट, जुड़ऊपुर, परसूपुर मार्ग की खजुरहट गांव में पक्की सड़क की पटरियों पर बगल में बसे ग्रामीण उपली पाथना शुरू कर दिए और उपले रखकर कब्जा जमा लिए हैं। इसके साथ ही पटरियों पर ही पुआल, ईंट रखकर कब्जा कर चुके हैं। कुछ ग्रामीण तो पटरियों पर ही अरहर की खेती करते हैं। पटरियों पर रखे उपले आदि की किसी वाहन से क्षति हुई नहीं कि अतिक्रमणकारी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। पटरियों पर गुमटी रखकर कुछ लोग दुकान भी खोल लिए हैं। ग्राहक के सड़क पर बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.