खजाना मिलने और गायब होने की जांच में जुटी एसओजी
ललितपुर, अप्रैल 12 -- तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुनौरी में कथित 'सोने की ईंटों' के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने इसको गंभीरता से लेते हुए एसओजी को जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्राम सुनौरी में जिन लोगों की मौजूदगी में खुदाई के दौरान ईंटें निकली थीं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एसओजी टीम इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर ईंटें कहां गईं और किसकी भूमिका संदिग्ध है। इधर, देर शाम तक कोतवाली परिसर में स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। लोग पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। सूत्रों के अनुसार, टीम उन लोगों पर खास नजर बनाए हुए है जो खुदाई के समय मौके पर मौजूद थे। उनसे लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.