गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर में खजांची फ्लाईओवर का लगभग निर्माण पूरा हो गया है, जबकि नकहा ओवरब्रिज में रेलवे लाइन के ऊपर तेजी से कार्य किया जा रहा है। 10 फरवरी से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इन दोनों फ्लाईओवर के लोकार्पण की तैयारी चल रही है। इनके शुरू होते ही शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने लोकार्पण समारोह की तैयारी शुरू की तो सेतु निगम के अधिकारियों ने कार्य में तेजी ला दी है, जबकि समारोह से पहले फ्लाईओवर में फिनिशिंग का काम पूरा हो जाए। नकहा ओवरब्रिज में बरगदवा-फर्टिलाइजर मार्ग पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं, जबकि बरगदवा-स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर बनाने का कार्य किया जा रहा है। नकहा जंगल और मानीराम स्टेशन के बीच समपार संख्या 5ए पर बने नकहा ओवरब्रिज का निर्माण भी पूरा होने वाला ...