गोरखपुर, फरवरी 17 -- हरनही/खजनी हिटी। खजनी थाना क्षेत्र के राउत डाड़ी गांव में मारपीट की घटना में घायल 43 वर्षीय मजदूर नियाज की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 13 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि 13 फरवरी को गांव के ही आकाश निषाद और उसके तीन साथियों ने किसी बात को लेकर गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले नियाज के साथ मारपीट की। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया फिर 15 फरवरी को बस्ती स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की सलाह पर 17 फरवरी को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई फिरोज पुत्र निजामुद्दीन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...