खजनी में पीड़ित परिवार से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया भरोसा
गोरखपुर, सितम्बर 18 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने गुरुवार को खजनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी अर्जुन यादव(42) के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके साथ सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद और जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम सहित पार्टी नेता मौजूद रहे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अर्जुन यादव की मौत पुलिस पिटाई के कारण हुई है। सपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सांसद पप्पू निषाद ने आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इसके बाद महादेवा बाजार में खजनी विधानसभा क्षेत्र का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार को कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और किसानों के मुद्दों पर घेरा। कहा कि भाजपा राज में महिलाएं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.