गोरखपुर, मार्च 19 -- खजनी/ उनवल, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम पुराने विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा लमती निवासी रजत त्रिपाठी (22) पुत्र कुसमाकर त्रिपाठी पर गांव के ही कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि दबंग पिस्टल, लाठी-डंडा व भुजाली जैसे धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे आरोपितों ने रजत पर ताबड़तोड़ वार किया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता कुसमाकर त्रिपाठी पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख में गंभीर चोट आई। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल पिता-पुत्र किसी तरह खुद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी पहुंचे, जहां ताला बंद मिला। इसके बाद दोनों जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.