गोरखपुर, फरवरी 14 -- हरनही। रामगढ़ ताल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी उसके माता-पिता ने खजनी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की थी। परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार नकद राशि, दान-दहेज और गृहस्थी का सामान दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पहुंचते ही महिला को कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था। मां का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति का व्यवहार बेहद क्रूर हो गया था और उसने बेटी के साथ अमानवीय हरकत की। इससे वह गंभीर रूप से पीड़ित हुई। इलाज कराने की बजाय उसे मायके छोड़ने के बहाने रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। मामले को गंभीरता से ...