खजनी में जालसाजों ने झांसा देकर वृद्ध से कराई जमीन की रजिस्ट्री
गोरखपुर, मई 6 -- हरनही/खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी कस्बे के पास रूद्रपुर गांव में जालसाजों द्वारा एक वृद्ध को बहला-फुसलाकर उसकी कीमती जमीन की रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।रूद्रपुर निवासी सुग्रीव तिवारी मुंबई के बोरीवली क्षेत्र में फल-सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन करते हैं। गांव में खजनी-मल्हनपार मार्ग पर उनकी करीब 30 डिसमिल की पैतृक जमीन है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि गांव के ही कुछ जालसाजों की नजर लंबे समय से इस जमीन पर थी। बताया जा रहा है कि बीते वर्ष गांव आने पर आरोपितों ने सुग्रीव तिवारी से नजदीकी बढ़ाई और बेहतर कीमत दिलाने का झांसा देकर उन्हें जमीन बेचने के लिए तैयार कर लिया। यह भी पढ़ें- यूपी में दूसरे की जमीन पर दबंगई की तो खैर नहीं, CM योगी का अफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.