औरैया, मार्च 8 -- औरैया, संवाददाता। होली का पर्व मनाने के बाद अब छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और कामगारों की अपने-अपने कार्यस्थलों की ओर वापसी शुरू हो गई है। इसी के चलते दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर रविवार सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। घर की खुशियों और त्योहार की यादों को समेटे लोग अब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और अन्य महानगरों की ओर लौट रहे हैं, जिससे स्टेशन के प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भरे नजर आए। स्टेशन पर रुकने वाली नियमित ट्रेनों में स्थिति यह रही कि यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल सकी। कई यात्री ट्रेन के गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर दिखे। सुबह दिल्ली की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में फफूंद स्टेशन पर सबसे अधिक भीड़ रही। जनरल कोच तो दूर, रिजर्वेशन कोच की गैलरी तक यात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.