खगडि़या, मई 3 -- खगड़िया। नगर संवाददाता सदर अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर में दर्द की सूई नहीं रहने के कारण परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दर्द का सूई नहीं रहने से पेशेंट को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सदर अस्पताल दर्द के सुई नहीं रहने के कारण पेशेंट को बाहर से सूई लगाना पड़ता है। वही पेशेंट के परिजनों ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में घंटा पेशेंट दर्द से तड़पता है, लेकिन दर्द की सुई नहीं रहने के कारण सुई बाहर से लाना पड़ता है। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधक से की जाएगी। इधर प्रबंधक प्रणव कुमार ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त दवा उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.