खगड़िया रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला युवक, नशाखुरानी का शिकार होने की आशंका
खगडि़या, जुलाई 2 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बुधवार को एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्थानीय लोगों की नजर युवक पर पड़ते ही इसकी सूचना खगड़िया जीआरपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान पूर्णिया जिले के निवासी गुलशन कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन यात्रा के दौरान नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ है। यह भी पढ़ें- परसाबाद स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात युवक, नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका हालांकि, घटना के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.