खगडि़या, मई 7 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर इस गर्मी में भी रेल यात्रियों को शीतल व शुद्ध पेजयल पीने को नहीं मिल पा रहा है। गर्मी में गला तर करने के लिए रेल यात्रियों को ठंडा पानी के लिए तरसना पड़ता है। गरीब यात्री मजबूरी में नल का पानी पीने को विवश देखे जाते हैं। ना तो एक नम्बर प्लेटफार्म व ना तो दो व तीन नम्बर प्लेटफार्म पर ही शीतल पेयजल के लिए मशीन लगाया गया है। ऐसे में यात्रियों को शीतल व शुद्ध पानी के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। एक तो एक भी प्लेटफार्म पर शीतल पेयजल के लिए मशीन नहीं लगा है। यहां तक कि प्लेटफार्म पर एक भी चापानल नहीं है। उपर से नल का पानी गर्म आता है। ऐसे में रेल यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए नल का पानी ही एक मात्र सहारा है। शीतल पेयजल से गला तर करना है तो बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता ह...