खगडि़या, जुलाई 10 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुविधा के मद्देनजर चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। वहीं 05580 डाउन आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन अब आगामी दो अगस्त प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को चलेगी। इधर 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। जबकि 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरूवार को चलेगी। यह भी पढ़ें- काम की खबर (रेलवे)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...