खगड़िया में भयंकर हादसा; ट्रक, बोलेरो और बाइक की टक्कर में महिला टीचर समेत तीन की मौत
खगड़िया, मई 15 -- बिहार के खगड़िया में सड़क पर मौत का तांडव देखने को मिला। जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बंधु पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की दोपहर ट्रक, बोलेरो और बाइक के बीच हुई त्रिकोणीय भिड़ंत में एक शिक्षिका सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव निवासी बोलेरो सवार शिवराज यादव की 46 वर्षीया पत्नी कुमारी रूबी , पसराहा थाना क्षेत्र के झंझरा गांव निवासी मंटू साह का पुत्र विकास कुमार व भागलपुर जिले के बाइक सवार नवगछिया के साहू परबत्ता निवासी नीतीश कुमार शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर मृतकों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना में घायल बाइक सवार सोनू कुमार का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एनए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.