खगड़िया में पान की खेती से मुंह मोड़ रहे हैं किसान
खगडि़या, अगस्त 19 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के पान की खेती करने से पान उत्पादक धीरे धीरे मुंह मोड़ रहे हैं। किसानों ने बताया कि मगही पान की खेती के लिए मशहूर खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के गौछारी, खटहा, महेशखूंट, हरंगीटोला, परबत्ता प्रखंड के वैसा सहित दर्जनों गांवों के किसानों पान की खेती लंबे अर्से से करते आ रहे हैं। पान कृषकों को मेहनत व लागत अधिक और आमदनी कम हो रही है। गौछारी के किसान परमेश्वर मंडल ने बताया कि सरकारी उपेक्षा के कारण उनके दूसरे पीढ़ी द्वारा इस पारंपरिक पान की खेती से विमुख हो रहे हैं। गौछारी, महेशखूंट, हरंगीटोला, खटहा आदि गांव में चौरसिया बिरादरी के किसान इस खेती को पारंपरिक तरीके से कई वर्षों से करते आ रहे हैं। पहले यहां का पान बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालय के अलावा गया, वाराणसी, समस्तीपुर, पटना के अलावा कोलकात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.