खगड़िया में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत
खगडि़या, अप्रैल 25 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित गिरजापुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ। मृतका की पहचान गिरिजापुर निवासी विशो चौधरी की पत्नी सकुनी देवी (40 वर्ष) के रूप में की गई है। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार सकुनी देवी अपने पति विशो चौधरी के साथ प्रदेश से बाहर रहती थी। पति मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। बेटे की शादी के सिलसिले में वह करीब 10 दिन पहले ही गांव आई थी। शुक्रवार को वह गृहस्थी के कुछ सामान लाने के लिए बेलदौर बाजार गई थी। खरीदारी के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.