खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया। नगर संवाददाता। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर जिला उत्कृष्ट केंद्र के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 19 मई को किया जाएगा। यह ट्रायल इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा द्वारा जारी पत्र के अनुसार चयन ट्रायल में अंडर 12-14 एवं अंडर 16-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अंडर 14 वर्ग के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2012 से एक जनवरी 2014 के बीच तथा अंडर 18 वर्ग के लिए एक जनवरी 2008 से एक जनवरी 2010 के बीच निर्धारित की गई है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, विद्यालय परिचय पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं खेल प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत क...