खगड़िया में जल्द होगा जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता
खगडि़या, मई 17 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या नौ मथुरापुर में रविवार को जिला योग एसोसिएशन की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने की। बैठक में आगामी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है। योग मनुष्य को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। आने वाले दिनों में जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर एसोसिएशन के सभी सदस्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटे हुए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.