खगडि़या, जून 12 -- खगड़िया। नगर संवाददाता खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को शुक्रवार को मंत्रालय में विस्तृत पत्र देकर कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं। विधायक ने खगड़िया मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने, एनएच-31 पर पूर्वी ठाठा और मानसी के बीच ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, सदर अस्पताल में एफएसएल टीम की स्थायी व्यवस्था, अतिरिक्त सर्जन की नियुक्ति तथा फोरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ की पदस्थापना की मांग करते हुए कहा है कि इन सुविधाओं के अभाव में जिले के लाखों लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि खगड़िया उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण एवं घनी आबादी वाला जिला है जहां प्रतिदिन हजारो...