खगडि़या, अप्रैल 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को लेकर लगातार मॉनीटरिंग किया जा रहा है। नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने बताया कि नगर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग से कार्यों के गुणवत्ता की भी जानकारी मिल रही है। वहीं इस दौरान नई योजनाओं की मापी और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर रहे हैं, जिससे विकास कार्यों की निगरानी के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी तेज हुई है। नगर सभापति प्रतिनिधि ने कहा कि नियमित रूप से वार्ड स्तर पर जाकर सड़कों, नालों, जल निकासी, सफाई एवं अन्य विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महाराज घाट रोड का हथिया नाला वर्षों से निर्माण नहीं, पार्षद ने शाखा से किया सं...