खगडि़या, मार्च 2 -- खगड़िया। नगर संवाददाता अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमले की कार्रवाई से विश्व शांति को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ है और विश्वयुद्ध की आशंका बढ़ी है। यह बातें रविवार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कही। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि दुनिया में अमन-चैन कायम रहना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से अमेरिका के साथ हुए समझौतों की पुनर्समीक्षा करने तथा देशहित में तथाकथित ट्रेड डील को रद्द करने की मांग की। श्री पांडेय ने कहा कि देश और बिहार दोनों आर्थिक एवं राजनीतिक संकट से गुजर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा बनाए जा रहे जनविरोधी कानून, विशेषकर नए श्रम कानून, मजदूरों के अधिकारों पर हमला हैं। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.