खगडि़या, दिसम्बर 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में धान अधिप्राप्ति की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। ऐसे में प्रतिदिन धान अधिप्राप्ति की प्रभारी डीएम सह डीडीसी अभिषेक पलासिया द्वारा समीक्षा किया जा रहा है। शनिवार को किए गए समीक्षा के दौरान सदर प्रखंड के 15 पैक्सों में से मात्र सात पैक्सों द्वारा ही धान की खरीदारी की जा रही है। लगातार समीक्षा के बाद दिए गए निर्देश के बाद भी शत प्रतिशत धान की खरीदारी करने के लिए भी बेहतर प्रयास नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सदर प्रखंड के बीसीओ राजेश गुप्ता व पुरुषोत्तम कुमार धीरज से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं दोनों अधिकारियों को अगले 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जबाव देने का निर्देश दिया गया है। कहा कि धान अधिप्राप्ति की प्रगति सदर प्रखंड में संतोषजनक नहीं है। वहीं धान अधिप्राप्ति में सुस्ती बरतने को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.