खगडि़या, फरवरी 10 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के 100 युवा व युवतियों को युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए सोमवार को पटना भेजा गया। जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कुमार, भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार व मेरा युवा भारत के कार्यालय सहायक नीरज कुमार के द्वारा खगड़िया जंक्शन पर संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन में दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण उपरांत ये प्रशिक्षित युवा किसी भी आपदा, आपात स्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) के रूप में कार्य करते हुए प्रशासन एवं समाज को सहयोग प्रदान करेंगे। इससे जिले की आपदा से निपटने की क्षमता एवं प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा कि यह पह...