खगड़िया के शतरंज खिलाड़ियों ने बेगूसराय में जाकर मचाया धमाल
खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि बिहार राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में रविवार को सुमोजयो शतरंज अकादमी द्वारा द्वितीय जीएम भास्कर मेमोरियल ओपन राज्यस्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बेगूसराय के भारद्वाज गुरूकुल में किया गया। इसमें बिहार के 18 जिले व सात एकेडमी एवं क्लबों के 93 शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें खगड़िया के सात खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। खगड़िया के अनुभवी खिलाड़ी जेके जवाहर ने बेगूसराय के मशहूर व राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर के अंडर 19 पूर्व बिहार चैंपियन व राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक सोनू एवं मधेपुरा के एस जी एफ आई 2025 अंडर 19 चैंपियन राष्ट्रीय खिलाड़ी समीर वर्द्धन को अपनी पैनी चाल से बिसात छोड़ने को मजबूर कर दिया। सात चक्रों में छह अंक हासिल कर वेटरन वर्ग के विजेता बने। वहीं खगड़िया मथुरापुर के मनोज कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.