खगडि़या, जून 18 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया जिले की चर्चित शिक्षिका अनुभूति इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित की गई। यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं आर्ट एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में नवाचार पूर्ण योगदान के लिए दिया गया। शहर से सटे मेहसौड़ी इंटर स्कूल में संगीत शिक्षिका के रूप में पदस्थापित अनुभूति को शिक्षा में नवाचार प्रयोग और समाजसेवा के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडु स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय के फैकेल्टी आफ लॉ सभागार में आयोजित इंडो नेपाल एजुकेशन कांफ्रेंस के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के वीसी सहित कई नामचीन अतिथि भी मौजूद थे। फ्यूचर मेकर बिहार एवं फैकेल्टी आफ लॉस त्रिभुवन यूनिवर्सिटी काठमांडू नेपाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में बिहार के सभी 38 जिलों के उत्कृष्ट एक एक शिक्षक को सम्मानित किया ग...