खगड़िया : 31 अक्टूबर तक चलेगा जमाबंदी अद्यतीकरण व उत्तराधिकार नामांतरण अभियान
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के प्रखंड सभागार में शनिवार को राजस्व विभाग की बैठक में आगामी 31 अक्टूबर तक चलने वाले जमाबंदी अद्यतीकरण व उत्तराधिकार नामांतरण अभियान को मिशन मोड में सफल बनाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी राजीव कुमार एवं अंचला अधिकारी मानसी लीलावती कुमारी के नेतृत्व में भूमि सुधार और भूमि से संबंधित कई गंभीर समस्याओं पर प्रखंड के सातों पंचायतों के मुखिया एवं नगर पंचायत मानसी के नगर पार्षद के साथ बैठक आयोजित की गई। सीओ लीलावती कुमारी ने बताया कि मानसी अंचल के सभी राजस्व ग्राम में अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाकर शुद्धिकरण आदि का काम किया जाएगा। इस मौके पर मानसी के प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत यादव, बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती, अमनी पंचायत के मुखिया वीरन सदा, पश्चिमी पंचायत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.