भागलपुर, अप्रैल 18 -- बेलदौर (खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट पुलिस ने 25 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार की देर रात में उसके घर पर छापामारी कर की गई। गिरफ्तार बदमाश बेलदौर नगर पंचायत के गिरजापुर गांव निवासी स्वर्गीय मेदो चौधरी का पुत्र श्रवण कुमार बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 26 जून 2023 को घटित घटना के आलोक में गिरफ्तार बड़नाश पर बेलदौर थाना कांड संख्या 143/2023 के तहत मामला दर्ज था। जिसमें फरार रहने के कारण उसपर पुलिस के द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की गई थी। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया किउसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पर, सफलता नहीं मिल रही थीं। पूछताछ के बाद गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया...