भागलपुर, मार्च 8 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने इतमादी पंचायत के बारूण गांव के पश्चिम सहरौन बहियार में छापामारी कर एक देसी शराब भट्ठी को ध्वस्त कर 20 लीटर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है। समाचार लेखन तक पुलिस गिरफ्तार आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर इतमादी पुलिस पिकेट प्रभारी नगीना कुमार ने अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ रविवार को की। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब व शराबियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...