खगड़िया : 20 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 18 -- बेलदौर(खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट पुलिस ने शनिवार को दिवा गश्ती के दौरान बेला नौबाद गांव में छापेमारी कर एक कारोबारी को 20 लीटर देसी शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बेला नौबाद गांव निवासी शिवनंदन यादव के पुत्र विपीन यादव के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अपने घर एवं खेत में शराब बना कर इसका बिक्री कर रहा था। सूचना पर एसआई आलमगीर के नेतृत्व में गठित पुलिस बल के जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई अपना रही है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शराब व शराबियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.