खगड़िया : 18 मई को होगा इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान महासचिव का भव्य सम्मान समारोह, तैयारी तेज
भागलपुर, मई 16 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) की खगड़िया जिला इकाई द्वारा आगामी 18 मई को खगड़िया शहर स्थित रेडक्रॉस भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार के चर्चित शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने तैयारी तेज कर दी है। इस संबंध में शनिवार को जानकारी देते हुए आईआईपी खगड़िया के जिला प्रधान महासचिव श्री घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा, सामाजिक न्याय, संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर समाज में एक मजबूत पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व एवं कार्यशैली से बिहार सहित देशभर के कार्यकर्ता प्रेरित होते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.