भागलपुर, अप्रैल 3 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के बलुआही बस स्टैंड में शुक्रवार को स्कॉर्पियो की ठोकर से एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी छात्रा की पहचान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर सोनबरसा गांव निवासी संदीप कुमार की पुत्री शांभवी कुमारी बताया जा रहा है। वहीं पर घायल छात्रा के पिता ने बताया कि राहीमपुर सोनबरसा से खगड़िया बाजार कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान बलुआही बस स्टैंड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ठोकर मार दी। जिससे शांभवी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर उसका उपचार चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.